Rajat Patidar Biography: RCB की तरफ से मारे 4 गेंद पर 4 छक्के, जानिए कौन है रजत पाटीदार।

  • Post author:
You are currently viewing Rajat Patidar Biography: RCB की तरफ से मारे 4 गेंद पर 4 छक्के, जानिए कौन है रजत पाटीदार।

Rajat Patidar Biography : कौन है रजत पाटीदार जिन्होंने आईपीएल 2024 में RCB vs SRH के मैच में SRH के खिलाफ लगातार 4 बॉल पर 4 छक्के लगाकर सबको हैरान करके रख दिया। आरसीबी टीम की तरफ से खेलने वाले इस शख्स ने अपनी शानदार बैटिंग करते हुए 20 गेंदों में 50 रन बना डाले।

Rajat Patidar Biography के अनुसार इनका जन्म 1 जून 1993 में मध्य प्रदेश में हुआ था और वहीं से इन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत की जहां पर यह अब मध्य प्रदेश के डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में RCB के लिए खेला करते हैं। लेकिन इस जबरदस्त खिलाड़ी के बारे में ज्यादा कोई नहीं जानता है। इसलिए इस आर्टिकल Rajat Patidar Biography in Hindi के जरिये हम आपको Rajat Patidar Wife, Rajat Patidar Family, Rajat Patidar Net Worth से संबंधित पूरी जानकारी बताने वाले हैं।

Rajat Patidar Biography in Hindi

Player NameRajat Patidar
Date of Birth1 June, 1993
HometownIndore, Madhya Pradesh
Height & Weight5’7″ & 65kg
Batting StyleRight-Hand Batsman
SchoolingNew Digamber Public School, Indore
GraduationIndore University
Father’s NameManohar Patidar
Mother’s NameUnknown
Wife Unknown
IPL Debut2021
IPL TeamRCB

Rajat Patidar Education

रजत पाटीदार इंदौर के रहने वाले हैं और इन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई इंदौर के न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल से की थी। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए इन्होंने इंदौर यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहां से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

Rajat Patidar Family

आईपीएल टीम आरसीबी की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को मध्य प्रदेश में हुआ था। रजत और उनके परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का रहने वाला है। जहां उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई-बहन है। जहां पिता का नाम मनोहर पाटीदार है जो की एक बिजनेसमैन है।  

वहीं दूसरी तरफ परिवार में एक भाई महेंद्र पाटीदारऔर साथ ही बहन सुनीता पाटीदार रहती हैं। इसके अलावा रजत पाटीदार के घर जुलाई 2022 को एक नया मेहमान आया जहां रजत ने रतलाम की रहने वाली एक लड़की से शादी कर ली।

Rajat Patidar IPL Career

रजत पाटीदार के आईपीएल की कहानी आईपीएल 2021 से शुरू हुई जहां पर इन्हें रॉयल चैलेंज बैंगलोर टीम के लिए 20 लाख प्राइस के साथ खरीदा गया। इसी के साथ इनका पहला मुकाबला आईपीएल की विजेता टीम मुंबई इंडियन के साथ हुआ जिसमें इन्होंने अच्छी पारी खेली और 2021 के पूरे सीजन में केवल 4 मुकाबले खेल कर 71 रन बनाएं।

अपने पहले सीजन खेलने के बाद अगले सीजन में यह अनसोल्ड रहे। लेकिन बीच मैच में इनको बुला लिया गया जहां पर इन्होंने लवनित सिसोदिया की जगह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का साथ दिया। इनका प्रदर्शन 54 गेंद पर 112 रन का रहा और अपनी टीम को जीत दिलाने में साथ दिया।

आरसीबी टीम में शामिल रहकर आईपीएल 2022 सीजन में इन्होंने 8 मैच खेल के 333 रन का टारगेट अपने नाम किया जिसमें से एक शतक और दो अधशतक मारे।

इसके बाद पाटीदार को सीधा आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु द्वारा 50 लाख रुपए में खरीदा गया। और चल रहे 2024 आईपीएल में काफी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे है।

यह भी पढ़े : RCB टीम का बाप कौन है ?

Rajat Patidar IPL
YearsMatchesRuns
2024*9*211*
20228333
2021471

Rajat Patidar Wife

रजत पाटीदार की शादी को लेकर बड़ा विचित्र किस्सा रहा था। जहां पर उनकी शादी की तैयारी होने के बाद उन्हें अपनी शादी 2 महीने के लिए टालनी पड़ गई थी। दरअसल आईपीएल 2022 में रजत अनसोल्ड के तौर पर रह गए थे। जिसके चलते उन्होंने रतलाम की रहने वाली एक लड़की से शादी करने का निर्णय ले लिया।  

रजत अपनी शादी को लेकर पूरी तरह तैयार थे। जहां सभी तैयारी भी हो चुकी थी लेकिन आईपीएल 2022 के दौरान उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने अपने खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुला लिया था। जिसकी वजह से उन्हें अपनी शादी छोड़कर मैच में शामिल होना पड़ा था।  

लेकिन वापस आकर जुलाई 2022 में रजत ने उसी रतलाम लड़की के साथ अपनी शादी संपूर्ण की और सोशल मीडिया पर इन दोनों के जोड़े की तस्वीर भी देखने को मिली।

यह भी पढ़े – Shubman Gill Biography : जानिए कौन है गिल की प्रेमिका।

Rajat IPL 2024 Performance – चार गेंद पर मारे चार छक्के।

आईपीएल 2024 के 41th मुकाबले में RCB vs SRH मैच के दौरान रजत पाटीदार की बैटिंग देखकर विराट कोहली भी हैरान हो गए। जहां चौथे नंबर पर उतरे रजत ने आते ही तीन बॉल पर लगातार तीन छक्के मार कर सबको हैरान कर दिया। जिसे देखकर दूसरी तरफ बैटिंग कर रहे विराट कोहली ने रजत की तरफ आकर मुस्कुरा के उन्हें शाबाशी दी। रजत ने SRH के खिलाफ दो चोक्के और पांच छक्के लगाकर सिर्फ 20 गेंद पर 50 रन बना डाले।

Rajat Patidar Net Worth

रजत पाटीदार जो की एक क्रिकेटर है इनकी Net Worth की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 5 करोड रुपए बताई गई है।  

रजत पाटीदार क्रिकेटर सालाना क्रिकेट खेल के 35 लख रुपए कमाते हैं। जहां इनका सबसे बड़ा कमाई का शोध डोमेस्टिक मैच और आईपीएल है। बाकी कुछ ब्रांड इंडोर्समेंट के जरिए भी इनकी कमाई होती है। अगर बात करें रजत पाटीदार की कुल संपत्ति के बारे में तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 5 करोड रुपए बताई गई है।  

रजत पाटीदार बीसीसीआई के कांटेक्ट के अंतर्गत भी आते हैं। लेकिन हाल ही में रजत बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट के बाहर चल रहे हैं। लेकिन फिर भी रजत प्रति टेस्ट मैच खेल कर 15 लख रुपए और प्रति वनडे मैच खेल कर ₹6 लख रुपए फीस के तौर पर पाते हैं।

वहीं आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पाटीदार को 20 लाख के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। और वर्तमान में हो रहे आईपीएल 2024 में आरसीबी ने इन्हें दोबारा 50 लख रुपए के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि उनकी संपत्ति में इनका आलीशान घर भी आता है जो इंदौर शहर में मौजूद है।

यह भी पढ़े : Riyan Parag Biography : जानिए रियान पराग के जीवन परिचय से जुडी सभी बाते।

रजत के परिवार के बारे में मजेदार बातें – Rajat Patidar Interesting Facts

  • रजत पाटीदार ने 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट क्लब ज्वाइन कर लिया था। जहां पर उनके पीछे उनके दादाजी का सबसे बड़ा हाथ था। उन्हीं ने रजत को इस क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया था।  
  • रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट-ए की शुरुआत 11 दिसंबर 2015 को की थी।  
  • सन 2018-2019 में हुए रणजी ट्रॉफी के दौरान रजत ने 713 रन की पारी खेली और मध्य प्रदेश के लिएएक high scorer रहे थे।
  • आईपीएल 2021 में आरसीबी टीम में आए रजत को 20 लाख पर खरीदा गया था।
  • अगले साल आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहे रजत को बीच मैच के दौरान आरसीबी टीम की तरफ से खेलने के लिए भूलया गया था।  
  • आईपीएल 2022 के सीजन में अपनी शादी छोड़कर रजत 24 घंटे के अंदर आरसीबी टीम की तरफ से खेलने के लिए पहुंचे थे।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। मुझे क्रिकेट में बहोत अधिक रूचि है जिस वजह से क्रिकेट से सम्भन्दित जानकारी आप सभी के साथ शेयर करके मुझे अच्छा लगता है।

Leave a Reply