Rinku Singh Biography – जानिए 5 गेंद पर 5 छक्के मारने वाले रिंकू की Family, Net Worth और Career के बारे में।

  • Post author:
You are currently viewing Rinku Singh Biography – जानिए 5 गेंद पर 5 छक्के मारने वाले रिंकू की Family, Net Worth और Career के बारे में।

Rinku Singh Biography in Hindi : कोलकाता नाइट राइडर के खिलाड़ी रिंकू सिंह आईपीएल 2023 से काफी ज्यादा सुर्खियों में दिखाई देने लगे थे। क्योंकि आईपीएल 2023 के आखिरी ओवर में इन्होंने पांच बॉल पर पांच छक्के मार कर सबको हैरान करके रख दिया। 

रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले काफी गरीब परिवार से आते हैं। जिनका 21 अक्टूबर 1997 में जन्म हुआ था। बचपन में आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण केवल कक्षा 9 तक पढ़ाई करने के बाद रिंकू आज भारतीय बाएं हाथ बल्लेबाज के तौर पर उत्तर प्रदेश डोमेस्टिक और आईपीएल के लिए खेला करते है।

लेकिन बहुत कम ऐसे लोग है जिन्हें Rinku Singh Biography के बारे में ज्यादा कुछ पता होगा। तो चलिए देखते हैं Rinku Singh Net Worth, Rinku Singh Family, Rinku Singh IPL Career कैसा रहा है। और बचपन में आर्थिक स्थिति सही न होने के बाबजूद भी किस तरह रिंकू सिंह ने क्रिकेट में अपना करियर बनाया है वो भी जानेंगे।

Rinku Singh Biography in Hindi

Player NameRinku Singh
Date of Birth21 October, 1997
Height & Weight5’10” & 75kg
Education9th
HometownAligarh, Utter Pradesh
Father’s NameKhanchandra Singh
Mother’s NameVina Devi
Brother’s NameUnknown
Marital LifeUnmarried
GirlfriendUnknown
IPL Debut2019
IPL TeamKKR
IPL 2024 Auction Price55 lakh
Net Worth50 crore
Rinku Singh Biography

Rinku Singh Education

रिंकू सिंह और उनका परिवार मिडिल क्लास होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कुछ ज्यादा खास अच्छी नहीं थी। बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी जिसकी वजह से रिंकू सिंह केवल कक्षा 9 तक ही पढ़ाई कर पाए थे। और आगे की पढ़ाई करना उनके लिए थोड़ा मुसकिल था। बचपन से क्रिकेट के प्रति लगाव होने के कारण उन्होंने इसी को अपना करियर बनाने का निर्णय ले लिया।

Rinku Singh Family

रिंकू सिंह जो कि अभी एक भारतीय क्रिकेटर है लेकिन इनका बचपन बहुत ही गरीब परिवार में गुजारा है। क्योंकि इनके पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। रिंकू के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है जो की पहले घर-घर जाकर सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। वहीं उनकी माता का नाम विना देवी है। इसके अलावा रिंकू के एक बड़े भाई भी है जो ऑटो चलाया करते थे। रिंकू के परिवार में रिंकू को मिलाकर यह पांच भाई-बहन हैं जिसमें से रिंकू तीसरे स्थान पर आते हैं।

Rinku Singh IPL Career

रिंकू सिंह के आईपीएल इतिहास की बात करी जाए तो इन्होंने आईपीएल में अपना कदम 2017 में रखा था। जहां किंग्स 11 पंजाब ने 2017 की नीलामी में रिंकू को 10 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन अफसोस की बात यह है की उस सीजन रिंकू एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।  

लेकिन अगले सीजन कुछ ऐसा हुआ कि 2018 में कोलकाता नाइट राइडर ने रिंकू सिंह को 80 लाख की कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर लिया जो कि पिछले सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा बड़ा ऑक्शन प्राइस था।  

इस सीजन इन्होंने 4 मैच खेल के केवल 29 रन बनाएं। साल 2018 से 2020 तक रिंकू का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इसी के साथ 2021 के सीजन से यह पूरी तरह गायब रहे। जिसमें एक भी मैच इन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

लेकिन आईपीएल 2022 में रिंकू को ज्यादा मुकाबले खेलते हुए देखा गया। जहां पर उन्होंने 4 मैच खेल कर 174 रन बनाए और इस सीजन रिंकू केकेआर द्वारा 55 लाख रुपए में खरीदे गए थे।  

यह भी पढ़े : Ruturaj Gaikwad Biography : जानिए ऋतुराज गायकवाड़ के Career, Wife और Net Worth के बारे में।

फिर एक ऐसा मुकाबला आया जिसके बाद रिंकू काफी तेजी से सुर्खियों में आने लगे। यह मुकाबला था 10 अप्रैल 2023 का जिसमें रिंकू ने गुजरात टाइटन के खिलाफ आखिरी ओवर कर रहे यश दयाल की 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के मार कर केकेआर को जीत दिलाई थी।  

रिंकू ने आईपीएल 2023 में कुल मिलाकर 14 मैच खेले जिसमें उनका टोटल स्कोर 474 का रहा और हाईएस्ट स्कोर 67 रन का रहा।

इसके बाद रिंकू को आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख में दोबारा रिटर्न किया जिसमें यह काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Rinku Singh IPL Career

Rinku Sing’s Awards

YearAwards
2022IPL Man of the Match
2023IPL Man of the Match
2023Player of the Match Award in the 2nd T20I match against Ireland

Rinku Singh Net Worth

एक समय था जब रिंकू सिंह अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहते थे लेकिन आज वो दिन जब रिंकू सिंह करोड़ के मालिक बन चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की कुल संपत्ति 50 करोड रुपए बताई जाती है।

Rinku Singh Net Worth
Rinku Singh Net Worth

रिंकू सिंह की सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल के जरिये होती है और साथ ही यह घरेलू क्रिकेट भी खेला करते हैं। जिसमें फर्स्ट क्लास में खेलकर इन्हें प्रतिदिन का 40 से 60 हजार रुपए फीस के तौर पर दिए जाते हैं।  

बात हुई आईपीएल से कमाई की तो 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम में आए इस खिलाड़ी को 10 लाख में खरीदा गया था। जिसे अगले सीजन 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

साल 2018 से 2022 तक रिंकू सिंह कोलकाता टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए। लेकिन 2023 के आईपीएल में KKR ने इन्हें मेगा नीलामी में 55 लाख में खरीदा और अगले सीजन के लिए रिटर्न भी किया। वर्तमान में आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह kkr की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे रहे है।

क्रिकेट के अलावा देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में इनका आलीशान घर भी है। और बाइक में इनके पास रॉयल एनफील्ड है। हाल ही में 14 लाख की मारुति सुजुकी ब्रेजा SUV खरीदते हुए दिखाई दिए थे।

यह भी देखे – Shubman Gill Biography – जानिए गिल की सालाना कमाई कितनी है। 

निष्कर्ष

उम्मीद करते हैं की आपको आज का हमारा आर्टिकल Rinku Singh Biography in Hindi पसंद आया होगा। जिसमें हमने रिंकू सिंह से संबंधित सभी जानकारी आपको उपलब्ध कराई और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें भी बताई। यदि आपको आईपीएल से संबंधित अन्य जानकारी चाहिए हो तो नीचे कमेंट करें।  

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। मुझे क्रिकेट में बहोत अधिक रूचि है जिस वजह से क्रिकेट से सम्भन्दित जानकारी आप सभी के साथ शेयर करके मुझे अच्छा लगता है।

Leave a Reply