MS Dhoni Selfish : धोनी को सेल्फिश बोल रहे है उनके फैंस जानिए क्या है वजह।

  • Post author:
You are currently viewing MS Dhoni Selfish : धोनी को सेल्फिश बोल रहे है उनके फैंस जानिए क्या है वजह।

CSK vs PBKS मैच के दौरान धोनी ने 11 दिन में 14 रन बनाए। लेकिन इसी के साथ धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से कुछ फैंस माही को गलत कह रहे हैं तो कुछ नाराज है। और कुछ फैंस उनका साथ देते हुए बचाव कर रहे हैं।

आईपीएल 2024 के 49 मुकाबले में पंजाब टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने उतरी वही चेन्नई ने पहली पारी में बैटिंग करके 162 रन का टारगेट दिया। जिससे दूसरी पारी में पंजाब ने जबरदस्त बैटिंग करके चेन्नई को सात विकेट से हरा दिया। लेकिन चेन्नई की तरफ से अंतिम ओवर में उतरे धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए 14 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इस छोटी सी पारी में उन्होंने डेरिल मिशेल के साथ कुछ ऐसा किया जिससे डेरिल थोड़े निराश दिखे।

Dhoni Disrespected Daryl Mitchell

चेन्नई की तरफ से सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए MS Dhoni को आखिरी ओवर में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप करा रहे थे। जिनकी तीसरी गेंद पर धोनी ने अपने बल्ले से डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ बाउंड्री लगाने के लिए एक जबरदस्त शॉट मारा। जिसे देख तुरंत Daryl Mitchell अपनी दिशा से धोनी की तरफ रन लेने के लिए भागे लेकिन धोनी के एंड पर आकर उन्हें वापस अपने एंड पर जाना पड़ा। क्योंकि धोनी ने रन लेने से माना कर दिया और रन नहीं लिया। डेरिल मिचेल को थोड़ा बुरा लगा वही कमेंटेटर ने भी इस द्रश्य को देखकर काफी मजे लिए।

आईपीएल 2024 के सीजन में पहली बार धोनी हुए आउट।

इस सीजन के पहले मैच में धोनी आउट होते हुए नजर आए। जहां आखिरी ओवर में अर्शदीप ने अपने पहली गेंद डाली लेकिन वह वाइड की ओर चली गई। उसके बाद धोनी ने फुलटोस गेंद पाकर सीधे बाउंड्री लगाई। उसके बाद अगली गेंद पर फिर कोई रन नहीं आया। जिसके बाद अर्शदीप ने फिर एक वाइड बॉल डाली। अगली गेंद पर धोनी ने शॉट लगाया जिस पर मिचेल के दौड़ने के बावजूद भी कोई रन नहीं लिया।  

यह भी पढ़े : Hardik Pandya Fined: हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना। जानिए क्या है वजह।

इसके बाद अर्शदीप की चौथी गेंद पर धोनी के बल्ले से कोई रन नहीं गया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर धोनी ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर जगह देखकर बॉल सीधा बाउंड्री तक पहुंचाकर एक चक्कर लगाया। और इस ओवर की अंतिम गेंद पर शार्ट लगा के जैसे ही वह दो रन लेने के लिए दौड़े तो आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। और ऐसे धोनी का इस सीजन का पहला विकेट गिरा।

क्यों कह रहे है लोग MS Dhoni Selfish है।

CSK vs PBKS के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर Dhoni is Selfish करके माही को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग धोनी की इस हरकत को डेरिल मिचेल की डिस रिस्पेक्ट करना बता रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें सेल्फिश कह रहे हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि जब धोनी ने बाउंड्री की ओर शॉर्ट लगाया तो बॉल इतनी दूर गई थी कि धोनी आराम से दो रन ले सकते थे। लेकिन अपनी तरफ स्ट्राइक रखने के लिए उन्होंने एक भी रन नहीं लिया। इसीलिए कुछ फैंस धोनी को सेल्फिश कह रहे हैं तो कुछ उनके समर्थक खड़े हैं।

Arpit Sharma

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Arpit Sharma है मुझे क्रिकेट खेलना और देखना बहोत पसंद है जिस वजह से मुझे क्रिकेट की जानकारी है और यह जानकारी मुझे आपके साथ शेयर करके अच्छा लगता है।

Leave a Reply