Shivam Dube Biography in Hindi – जानिए शिवम दुबे के आईपीएल करियर और संपत्ति के बारे में।

  • Post author:
You are currently viewing Shivam Dube Biography in Hindi – जानिए शिवम दुबे के आईपीएल करियर और संपत्ति के बारे में।

आज हम बात करने जा रहे हैं चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी Shivam Dube Biography in Hindi के बारे में जो की एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। शिवम दुबे आईपीएल 2024 में काफी खतरनाक बैटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कुछ फैंस उनके लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं।  

शिवम दुबे महाराष्ट्र के रहने वाले है जिनका जन्म मध्यमवर्ग परिवार में हुआ था। लेकिन क्रिकेट में दिलचस्पी होने के कारण आज वह जाने-माने क्रिकेटर है। Shivam Dube Biography के अनुसार आपको शिवम दुबे के बारे में कई बातें जानकर हैरानी होगी जैसे कि Shivam Dube Net Worth, Shivam Dube Car Collection साथ ही Shivam Dube Wife और Shivam Dube Son के बारे में भी हम इस आर्टिकल में बात करेंगे।

Shivam Dube Biography in Hindi

शिवम दुबे एक भारतीय क्रिकेटर है जिनका जन्म 26 जून 1993 में मुंबई में हुआ था। शुरू से क्रिकेट में दिलचस्पी होने के कारण ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए और 2019 में आईपीएल में ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल हुए। दुबे ने 2021 में अपनी प्रेमिका अंजुम खान से विवाह किया और 2022 में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। अभी शिवम दुबे आईपीएल 2024 में CSK की टीम में ऑलराउंडर के तौर पर मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

Player NameShivam Dube
Date of Birth26 June, 1993
Birth PlaceMumbai
Height & Weight5’11” , 70kg
SchoolingHansraj Morarji Public School, Mumbai
CollegeRizvi College, Mumbai
Father’s NameRajesh Dube
Mother’s NameMadhuri Dube
Sister’s NamePooja Dube
WifeAnjum Khan
SonAyan
IPL Debut2019 in RCB
IPL Team CSK currently

Shivam Dube Education 

शिवम दुबे ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल से की थी। जिसके बाद उन्होंने आगे ग्रेजुएशन करने का निर्णय लिया और अपना ग्रेजुएशन मुंबई में ही रिजवी कॉलेज से पूरा किया। फिर उसके बाद उन्होंने क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली।

Shivam Dube Family

शिवम दुबे और उनके परिवार उत्तर प्रदेश के भदौरी शहर के रहने वाले हैं। लेकिन सालों पहले वह मुंबई आ कर रहने लग गए थे। जहां उनके परिवार में माता-पिता और एक बहन है। शिवम के पिता का नाम राजेश दुबे है और इनका खुद का ‘Jeans’ का बिजनेस भी है साथ ही महाराष्ट्र में शिवम के पिता एक कारखाना भी चलाते हैं। शिवम की माता का नाम माधुरी दुबे है जो की हाउसवाइफ है और उनकी बहन का नाम पूजा दुबे है।  

लेकिन 2021 से दुबे के परिवार में एक और सदस्य शामिल हो गया था। जो कि उनकी पत्नी अंजुम खान है। और फिर 1 साल बाद उनके परिवार में एक नन्हे मेहमान का जन्म हुआ। जिसका नाम शिवम दुबे और अंजुम ने अयान रखा है।

Shivam Dube Family
Shivam Dube Family

Shivam Dube Wife

शिवम दुबे की शादी की बात करें तो इन्होंने 16 जुलाई 2021 को अंजुम खान नाम की लड़की के साथ शादी की थी। दरअशल अंजुम खान कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे की गर्लफ्रेंड थी जो एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट करते हुए आ रहे थे।  

शिवम दुबे और अंजुम खान दोनों ही अलग-अलग कास्ट से थे जहां शिवम दुबे हिंदू धर्म के थे तो अंजुम खान मुस्लिम धर्म की थी। इसलिए इन दोनों की शादी दोनों धर्म के रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।  

बात करें अंजुम खान की तो यह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है जिन्हें कई म्यूजिक वीडियो और अलग-अलग टीवी शो में भी देखा गया है।

Shivam Dube Wife
Shivam Dube Wife

Shivam Dube IPL Career

शिवम दुबे को 2019 में आईपीएल में शामिल किया गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने दुबे को 50 लाख की बेस वैल्यू की जगह 5 करोड रुपए की नीलामी लगाकर खरीदा था।  

दुबे का पहला मैच आईपीएल 2019 में CSK के साथ था। लेकिन इस सीजन वह केवल चार ही मुकाबला खेल पाए थे, जिसमें उनका कुल स्कोर 40 रन का था। लेकिन अगले सीजन आईपीएल 2020 में RCB की तरफ से खेलते हुए दुबे ने 11 मैच में 129 रन अपने हक में किए थे।  

फिर 2021 आईपीएल सीजन में दुबे को RCB छोड़नी पड़ी, जहां राजस्थान रॉयल ने दुबे को 4.40 करोड़ की नीलामी पर खरीद लिया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम में आकर उस सीजन उनका स्कोर 9 मैच 230 रन का था।  

इसके बाद आईपीएल 2022 में दुबे के ऊपर CSK की नजर पडी और चेन्नई के फ्रेंचाइजी ने दुबे को 4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। चेन्नई के साथ जुड़कर दुबे ने 11 मैच में 289 रन बनाए थे। उसके अगले सीजन यानी 2023 में भी दुबे चेन्नई के लिए थे। जहां उनका स्कोर 16 मैच 418 रन का था। और अभी भी आईपीएल 2024 के सीजन में दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ही मुकाबला खेल रहे हैं।

Shivam Dube Net Worth

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी शिवम दुबे की नेट वर्थ 25 करोड रुपए बताई जाती है।  

शिवम दुबे की मुख्य कमाई का जरिया क्रिकेट है जिसमें BCCI और IPL Contract शामिल है। कई सारी ऐसी बड़ी ब्रांड एंडोर्समेंट भी है जो शिवम दुबे के साथ जुड़ी हुई है।  

शिवम दुबे जितने भी T20 मैच खेलते हैं उसके बदले 3 लख रुपए और जितने भी वनडे मैच खेलते हैं उसके बदले 6 लख रुपए रकम मिलती है।

इसके अलावा शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी मैच खेलते हैं और बता दे के आईपीएल 2022 में हुए ऑप्शन के दौरान CSK ने दुबे को 4 करोड़ रुपए की बोली पर अपनी टीम में शामिल किया था। और आईपीएल 2024 तक दुबे सीएसके की तरफ से ही खेलते हुए आ रहे हैं।

दुबे के पास मुंबई जैसे शहर में अपना खुद का घर भी है। जिसकी कीमत लाखों में है। साथ ही उनके नाम कई सारी रियल स्टेट प्रॉपर्टीज भी है। इतना ही नहीं बल्कि दुबे के पास कई लग्जरी कार भी है तो चलिए देखते हैं वह कौन-कौन सी हैं।

Shivam Dube Car Collection 

बाकी के मुकाबले शिवम दुबे के पास इतना बड़ा कर कलेक्शन तो नहीं है लेकिन उनके पास कुछ आम कार मौजूद है और इसके अलावा हाल ही में इन्होने लग्जरी कार में से Mercedes SUV खरीदी है।

Shivam Dube Brand Endorsements

  • Sareen Sports
  • Sportasi App
  • My Fitness Peanut Butter

FAQ’s

शिवम दुबे का जन्म कब हुआ और इनके आईपीएल करियर की शुरुवात कैसे हुई ? | Shivam Dube Biography

शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था और बचपन से क्रिकेट में रूचि होने के कारण यह आज बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गेंदबाज हैं। शिवम दुबे 2022 में आईपीएल में शामिल हुए थे। और अब वर्तमान आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से मैच खेल रहे है।

यह भी पढ़े – Rachin Ravindra Biography: जानिए CSK के खिलाडी रचिन के बारे में। 

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। मुझे क्रिकेट में बहोत अधिक रूचि है जिस वजह से क्रिकेट से सम्भन्दित जानकारी आप सभी के साथ शेयर करके मुझे अच्छा लगता है।

Leave a Reply