Kumar Kushagra Biography: जानिए कुशाग्र की उम्र, गर्लफ्रेंड, नेट वर्थ और आईपीएल करियर के बारे में।

  • Post author:
You are currently viewing Kumar Kushagra Biography: जानिए कुशाग्र की उम्र, गर्लफ्रेंड, नेट वर्थ और आईपीएल करियर के बारे में।

इस साल आईपीएल में डेब्यू करने वाले 19 वर्षीय कुमार कुशाग्र झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते हैं। लेकिन अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल की तरफ से दिखाई दे रहे हैं। इस नए युवा खिलाड़ी के बारे में ज्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन जितनी भी जानकारी उपलब्ध है वह हम आपको Kumar Kushagra Biography के माध्यम से बताने वाले हैं।  

कुशाग्र झारखंड के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं जो दाएं हाथ बल्लेबाज और विकेटकीपर है। जिन्होंने 2023 में रणजी ट्रॉफी प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में दोहरा शतक भी लगाया था। जिस वक्त उनकी उम्र महश 17 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में आईपीएल 2024 में इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल द्वारा 7.2 करोड़ में खरीदा गया। इतनी बड़ी नीलामी के पीछे की वजह क्या थी। वह आपको Kumar Kushagra Biography पढ़कर ही पता चलेगी। साथ ही Kumar Kushagra Net Worth, Kumar Kushagra Age और Kumar Kushagra Family के बारे में भी पता चलेगा।

Kumar Kushagra Biography in Hindi

Player NameKumar Kushagra
Date of Birth23 October, 2004
HometownBokaro, Jharkhand
Age20 years
Height & Weight5″9′ & 59kg
Hair Colour Black
CastHindu
SchoolUnknown
Cricketer RoleWicketkeeper, Batsman
Batting StyleRight-Handed Batsman
Father’s NameShashikant
Mother’s NamePushpa Devi
Sister’s NameUnknown
GirlfriendUnknown
IPL Debut2024
IPL TeamDelhi capitals
Marital StatusUnmarried
LanguageHindi
Net Worthmore than 7.2 crore

Kumar Kushagra Family

कुशाग्र का परिवार झारखंड जिले के रांची शहर का रहने वाला है। जहां उनके परिवार में माता-पिता और दो छोटी बहनें है। कुशाग्र अपने परिवार में सबसे बड़े लड़के हैं। इनके पिता का नाम शशिकांत है जो की वाणिज्य सहायक आयुक्त के पद पर कार्य करते थे, लेकिन फिलहाल अब रिटायर हो चुके हैं। कुशाग्र के बचपन में उनके पिता ही उनकी कोच रहे है। वही माता का नाम पुष्पा देवी है और इसके अलावा कुशाग्र की दो छोटी बहनें भी हैं।

Kumar Kushagra Education

कुशाग्र की एजुकेशन से संबंधित ज्यादा जानकारी तो सामने निकल कर नहीं आई है। लेकिन इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के Bokaro शहर से पुरी की थी। आगे की शिक्षा के बारे में अभी के लिए कोई जानकारी ज्ञात नहीं है।

Kumar Kushagra Early Life 

यदि कुशाग्र के क्रिकेट की सुरुवाती कहानी के बारे में जाने तो जब यह छोटे थे तभी से इन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आप मानेंगे नहीं इनके पिता ने इन्हें 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग देना शुरू कर दी थी। 

यह सिलसिला काफी लंबे समय तक चला जिसके बाद कुशाग्र के पिता ने कुशाग्र को प्रोफेशनल क्रिकेट सीखने के लिए रांची में स्थित एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिला दिया।  

यह भी पढ़े : Sanju Samson Biography जानिए संजू सैमसन के आईपीएल करियर और बायोग्राफी के बारे में।

कुमार कुशाग्र ने 17 साल की उम्र में ही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुकाबला किया जिसके बाद 2019 में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उनकी शानदार पारी को देखते हुए लोगों ने खूब सराया। 

इस ट्रॉफी टूर्नामेंट में कुशाग्र ने कुल 7 मुकाबले खेले और सबसे ज्यादा 535 रन इनके ही द्वारा बनाए गए। इसके बाद 2021 में मध्य प्रदेश के लिए कुशाग्र पहला लिस्ट-ए मैच खेला। जिसके बाद 2024 आईपीएल में DC ने कुशाग्र को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Kumar Kushagra Domestic Cricket

डोमेस्टिक क्रिकेट में कुमार कुशाग्र की शुरुआत कुछ इस तरह हुई कि सिर्फ 17 साल की उम्र में इन्हे झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी शामिल किया गया और 2020-21 के इस मुकाबले में कुशाग्र का पहला लिस्ट मैच 20 फरवरी 2021 को मध्य प्रदेश के विरुद्ध खेला गया।

आगे चलकर 2021 में हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए इन्हें खेलने का मौका मिला जिसमें इन्होंने T20 में डेब्यू करते हुए राजस्थान के खिलाफ पहला मुकाबला खेला। 

फिर मार्च 2022 में खेली गई रणजी ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में ही कुशाग्र ने बल्लेबाजी करते हुए 269 गेंद पर 266 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक मारा।  

रणजी ट्रॉफी के बाद 2023 में हुए देवधर ट्रॉफी के लिए कुमार कुशाग्र ने सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद पर 68 रन बना डाले। इसी शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए 2024 में हो रहे आईपीएल टीमों की नजर कुशाग्र पर गई। 

विकेट कीपर एवं बल्लेबाज खिलाड़ी कुशाग्र ने 19 वर्ष में ही आईपीएल 2024 में अपना पहला कदम रखा। जहां आईपीएल 2023 ऑप्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल ने इन्हें 7.2 करोड रुपए की मोटी राशी पर अपनी टीम में शामिल किया। 

एक नए युवा खिलाड़ी को इतना महंगा खरीदने की वजह बाकी टीमें बनी। जैसा की नीलामी के दौरान उनकी बेस वैल्यू 20 लख रुपए की थी लेकिन दिल्ली कैपिटल के साथ-साथ गुजरात टाइटन और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इनके ऊपर बोली लगाई जिसके चलते दिल्ली कैपिटल ने इन्हें 7.2 करोड़ में खरीद लिया।

Kumar Kushagra IPL Career

आईपीएल में आने से पहले कुशाग्र 2023 देवधर ट्रॉफी में शानदार पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे और इस दौरान इन्होंने अपनी शानदार पारी करते हुए आईपीएल टीम का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके चलते आईपीएल 2024 में इन्हें दिल्ली कैपिटल द्वारा 7.2 करोड़ में खरीदा लिया गया।  

यह भी पढ़े : Bhikari Team in IPL : आईपीएल की किस टीम को भिखारी कहाँ जाता है।

कुमार कुशाग्र को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल ही नहीं बल्कि अन्य टीमों ने भी जमकर बोली लगाई जिसमें गुजरात टाइटन और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के भी नाम शामिल है। 

दिल्ली कैपिटल की तरफ से खेल रहे कुमार कुशाग्र ने आईपीएल 2024 में फिलहाल तीन मुकाबले ही खेले हैं।

Kumar Kushagra IPL Career

Kumar Kushagra Girlfriend/Wife

कुमार कुशाग्र अभी काफी कम उम्र के युवा खिलाड़ी है ऐसे में इनकी शादी होने में काफी समय बाकी है। और बात रही गर्लफ्रेंड की तो अभी के लिए फिलहाल कुशाग्र किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं है।

Kumar Kushagra Net Worth

कुमार कुशाग्र 2024 आईपीएल से ही दिल्ली कैपिटल टीम के साथ जुड़े हैं। जहां इन्हें 7.2 करोड़ ऑप्शन प्राइस पर खरीदा गया है। लेकिन कुमार कुशाग्र की कुल संपत्ति के बारे में सही से बताना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन दिल्ली कैपिटल के द्वारा खरीदने के बाद उनकी कुल संपत्ति 7.2 करोड़ से ज्यादा बताई जा सकती है।

Kumar Kushagra Net Worth

 निष्कर्ष

दोस्तों इसी के साथ आज का हमारा यह आर्टिकल समाप्त होता है। जहां पर हमने Kumar Kushagra Biography के बारे में जाना। और देखा कि कैसे डोमेस्टिक क्रिकेट से आईपीएल तक का इनका सफल रहा। साथ ही उनकी फैमिली, नेट वर्थ और एजुकेशन के बारे में भी जाना।

Priyank Chauhan

मेरा नाम प्रियांक चौहान है। मुझे क्रिकेट में बहोत अधिक रूचि है जिस वजह से क्रिकेट से सम्भन्दित जानकारी आप सभी के साथ शेयर करके मुझे अच्छा लगता है।

Leave a Reply