IPL Winner List All Season आईपीएल में 2008 से 2024 तक विजेता बनने वाली सभी टीम की लिस्ट।

  • Post author:
You are currently viewing IPL Winner List All Season आईपीएल में 2008 से 2024 तक विजेता बनने वाली सभी टीम की लिस्ट।

आईपीएल 2024 का विनर देखने में अभी थोड़ा इंतजार है क्योंकि अभी आईपीएल के मुकाबले चल रहे हैं। लेकिन उससे पहले चलिए जान लेते हैं IPL Winners List 2008 से 2023 तक कौन-कौन सी आईपीएल टीम विजेता रही है।

अगर IPL Winner List All Season के मुताबिक देखा जाए तो सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही चल रही है। जिनके पास आईपीएल 2023 तक 5-5 ट्रॉफी मौजूद है। लेकिन इस साल आईपीएल 2024 विजेता में मुंबई इंडियन के जीतने के कोई भी आसार नहीं लग रहे हैं। क्योंकि वह पॉइंट टेबल के नीचे क्रम में दिखाई दे रही है। 

आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई 2024 को होना है लेकिन उससे पहले एक नजर उन सभी टीमों के ऊपर डाल लेते हैं जो IPL Winner List All Season में शामिल है।  

सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम।

आईपीएल में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम में मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि इन्हीं दोनों टीम ने सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब अपने नाम किये है। दोनों ही टीम बराबरी पर चल रही है और दोनों ही टीमों ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। 

मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल जीता है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने एम.एस धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में आईपीएल की विजेता टीम बनी है। नीचे हमने सबसे ज्यादा आईपीएल विनर लिस्ट के नाम दिए हुए हैं।

IPL Winner TeamTimesYears
Mumbai Indian52013, 2015, 2017, 2019, 2020
Chennai Super Kings52010, 2011, 2018, 2021, 2023
Kolkata Knight Riders22012, 2014
Sunrisers Hyderabad12016
Rajasthan Royals12008
Deccan Charegers12009
Gujarat Titans12022
IPL Winner List
ipl winner
IPL Winner List All Season

IPL Winner List All Season : आईपीएल में विजेता बनने वाली टीम की पूरी लिस्ट।

IPL 2008 Winner

इंडिया प्रीमियर लीग के सबसे पहले सीजन का फाइनल मैच 1 जून 2008 को खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने थी। चेन्नई के द्वारा पहले बैटिंग करके 163/5 का टारगेट खड़ा किया था जिसको चेस करके राजस्थान रॉयल ने 3 विकेट से जीत हासिल करते हुए 164/7 रन बनाए थे।  

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल के युसूफ पठान ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 22 गेंदों में 3 विकेट लिए थे और वही बल्लेबाजी की तरफ से 39 गेंद पर 56 रन बनाकर राजस्थान को जीत हासिल दिलाई थी। और इसी के साथ मैन ऑफ़ द मैच भी रहे थे।

IPL 2009 Winner

आईपीएल 2009 की विजेता डेक्कन चार्जेर्स टीम रही थी जिसका मुकाबला 24 मई 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ हुआ था और 6 रन से आरसीबी को हराया था। इस मुकाबले में डेक्कन चार्जेर्स के 143/6 रन थे और आरसीबी 137/9 रन बना पाई थी। आईपीएल 2009 के फाइनल मैच में अनिल कुंबले को मैन ऑफ द मैच बनाया गया था जिन्होंने 16 रन देखकर 4 विकेट निकाले थे।

IPL 2010 Winner

आईपीएल 2009 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच खेला गया था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स विजेता रही थी। या मुकाबला 25 अप्रैल 2010 को चेन्नई और मुंबई के बीच हुआ था जिसमें चेन्नई ने 168/5 बनाए थे। जिसे चेस करते हुए मुंबई इंडियन केवल 146/9 रन बना पाई थी। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 22 रनो के साथ हराया था। जिसमें चेन्नई की तरफ से खेल रहे है सुरेश रैना ने 35 गेंद पर 57 रन बनाए थे। और मुंबई की तरफ से सचिन तेंदुलकर इस मुकाबले में शामिल थे।

IPL 2011 Winner

आईपीएल 2011 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही थी और इसी के साथ चेन्नई आईपीएल में पहली टीम बन गई जिसने लगातार दो बार फाइनल जीता था। यह मुकाबला 28 May 2011 को हुआ था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी फाइनल में थी। चेन्नई ने पहले बैटिंग करके 205/7 का टारगेट दिया था जिसका पीछा करते हुए दूसरे पारी में आरसीबी ने 147/8 रन बनाए थे।  

IPL 2012 Winner

आईपीएल 2012 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स पहली बार विजेता बनी थी। यह मुकाबला 27 May 2012 को हुआ था। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीसरी बार फाइनल तक जा पहुंची थी। लेकिन इस बार KKR ने बाजी मार ली। जहां CSK ने पहले बैटिंग करके 190/3 का टारगेट दिया था जिसके खिलाफ KKR ने 192/5 बनाकर आईपीएल का किताब अपने नाम किया था।

IPL 2013 Winner

आईपीएल 2013 में फिर से एक बार मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स का आमने-सामना हुआ। लेकिन इस बार MI ने CSK को हरा कर बाजी मार ली थी। आईपीएल 2013 का मुकाबला मुंबई इंडियन ने 23 रन से अपने नाम किया। जहां पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियन ने 148/9 रन बनाए और सीएसके 125/9 पर ही ऑल आउट हो गई।

IPL 2014 Winner

आईपीएल के सीजन में एक बार फिर KKR विजेता रही थी। यह मैच 1 जून 2014 को कोलकाता और पंजाब के बीच हुआ था। जिसमें Kings 11 Punjab ने पहले बल्लेबाजी करके 199/4 का टारगेट दिया था। जिसे कोलकाता के खिलाड़ियों ने 200 रन बनाकर आईपीएल 2014 की ट्रॉफी अपने नाम का ली थी।

IPL 2015 Winner

आईपीएल 2015 में तीसरी बार MI और CSK का मैच हुआ। जिसमें दुबारा से चेन्नई को हराकर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियन ने यह किताब भी अपने नाम किया। यह मुकाबला ईडन गार्डन स्टेडियम में 14 मई 2015 को खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा मैन ऑफ़ द मैच रहे थे जिन्होंने 26 गेंद पर 50 रन मारे थे।  

IPL 2016 Winner

साल 2016 में आईपीएल टीम की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद रही थी जिसने 8 रन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था। जिसमें हैदराबाद पहले बैटिंग करके 208 का टारगेट ले गई थी और बेंगलुरु की टीम 200 रन ही बना पाई थी।  

IPL 2017 Winner

आईपीएल विजेता टीम लिस्ट में एक बार फिर मुंबई इंडियन का नाम जोड़ा गया। क्योंकि 2017 आईपीएल में भी मुंबई इंडियन हे विजेता रही थी। यह मुकाबला राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट के बीच हुआ था जिसमें मुंबई इंडियन ने 129/8 रन बनाए थे और वही राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट के 128/6 रन थे।

IPL 2018 Winner

इस सीजन मुंबई इंडियन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम बन चुकी थी। जिसने 2018 तक तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इन दोनों टीमों का मैच 27 मई 2018 को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें चेन्नई ने 181/2 रन बनाकर हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था।

IPL 2019 Winner

एक बार फिर मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियन ने आईपीएल विनर लिस्ट 2019 में अपना नाम जोड़ा। सीजन का यह फाइनल मुकाबले काफी करीबी का रहा था क्योंकि इसमें मुंबई इंडियन ने चेन्नई को केवल 1 रन से हराया था। इसी के साथ मुंबई इंडियन चौथी बार आईपीएल के विजेता बन चुकी थी।

IPL 2020 Winner

इसी मुकाबले के साथ आईपीएल विजेता टीम लिस्ट में मुंबई इंडियन सबसे आगे निकल चुकी थी। जिसने आईपीएल का यह पांचवा मुकाबला जीत लिया था। इस सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियन के खिलाफ खेल रही दिल्ली कैपिटल टीम ने काफी शानदार पारी निभाई थी। लेकिन 5 विकेट के साथ हार का सामना करना पड़ा था।  

IPL 2021 Winner

आईपीएल 2021 की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स टीम रही थी। जिसका मैच 15 अक्टूबर 2021 को दुबई में KKR के खिलाफ हुआ था। इस मैच में फाफ दू प्लेसिस ने शानदार पारी खेलते हुए चेन्नई को 27 रन से जीतने में मदद की थी। और इस सीजन ऋतुराज गायकवाड आईपीएल ऑरेंज कप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।

IPL 2022 Winner

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन और राजस्थान रॉयल फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उनकी टीम गुजरात टाइटल ने 7 विकेट से राजस्थान को आसानी से हरा दिया था। यह पारी काफी कम रनो की थी जिसमें विजेता टीम ने 133 रन बना कर ट्रॉफी जीतली थी।  

IPL 2023 Winner

पिछले साल आईपीएल विजेता लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स को डीएलएस मेथड से जीत प्राप्त हुई थी। दरअशल यह मुकाबला अहमदाबाद में चेन्नई और गुजरात के बीच हो रहा था। जिसमें गुजरात में पहले बल्लेबाजी करके 214 रन का टारगेट दिया लेकिन जब चेन्नई की बैटिंग आई तो बीच मैच में बारिश होने लग गई जिसकी वजह से मैच रोकना पड़ा। लेकिन बारिश के काफी समय तक न रुकने के कारण DLS Method का इस्तेमाल करना पड़ा। जिसके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की विजेता रही थ।

यह भी देखे : IPL Stump Price: आईपीएल में लगे LED Stump क्यों होते है इतने महंगे ?

IPL Winners List From 2008 to 2024

YearIPL Winner TeamRunner upVenue
2024KKRSRHChennai
2023CSKGTAhmedabad
2022GTRRAhmedabad
2021CSKKKRDubai
2020MIDelhi CapitalsDubai
2019MICSKHyderabad
2018CSKSRHMumbai
2017MIRPSHyderabad
2016SRHRCBBengaluru
2015MICSKKolkata
2014KKRK11PBengaluru
2013MICSKKolkata
2012KKRCSKChennai
2011CSKRCBChennai
2010CSKMIMumbai
2009Deccan ChargersRCBJohannesburg
2008RRCSKMumbai
IPL Winner List All Season

यह भी पढ़े : IPL Ka Baap Kaun Hai: जानिए आईपीएल का बाप किस टीम को कहा जाता है ?

Arpit Sharma

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Arpit Sharma है मुझे क्रिकेट खेलना और देखना बहोत पसंद है जिस वजह से मुझे क्रिकेट की जानकारी है और यह जानकारी मुझे आपके साथ शेयर करके अच्छा लगता है।

Leave a Reply