धोनी के फैन ने दिखाई दीवानगी सुरक्षा तोड़ कर घुसा बीच मैदान में। फिर माही के आगे झुकाया सर।

  • Post author:
You are currently viewing धोनी के फैन ने दिखाई दीवानगी सुरक्षा तोड़ कर घुसा बीच मैदान में। फिर माही के आगे झुकाया सर।

शुक्रवार को चल रहे सीएसके और गुजरात टाइटन के मुकाबले के बीच मैदान में ऑडियंस के द्वारा काफी ज्यादा शोर सुनाई दिया। दरअशल बता दे कि आईपीएल 2024 का 59 मुकाबला GT vs CSK का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा था। जहां धोनी के मैदान में आते ही एक फैन उनकी तरफ भागा दौड़ा चला आया। जिसे देख ऐसा हुआ कि पूरे मैदान में शोर ही शोर गूंजने लगा।

Fan Touched Dhoni Feet – माही के आगे झुकाया सर।

धोनी की टीम भले ही गुजरात टाइटन के साथ अपना पिछला मुकाबला हार गई लेकिन एक फैन ने धोनी को गले लगा के सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली।  

अपनी चोट के कारण गुजरात टाइटन के खिलाफ आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए धोनी जब 19वां ओवर खेल रहे थे। तो 19 ओवर की तीसरी गेंद पर एक फैन स्टेडियम की सुरक्षा को तोड़कर मैदान के अंदर घुस गया और सीधा धोनी की तरफ भागने लगा। धोनी भी मस्ती में आकर अपने फैन को देखकर विपरीत दिशा में दौड़ने लगे।  

लेकिन फिर धोनी रुक गए और वो फैन जैसे ही धोनी के पास पहुंचा सीधा उनके पैर में गिर गया। उस शख्स ने धोनी के पैर छुए आशीर्वाद लिया। जिसे देख धोनी ने उसे उठाकर गले लगाया और कुछ दूरी तक धोनी उस फैन से बात करते हुए भी नजर आए।

GT vs CSK मैच में धोनी ने लगाया फैन को गले।

लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी के लोग उस फैन को लेने के लिए पहुंचे तो ऐसा लगा रहा था कि वह फैन धोनी से अलग ही नहीं होना चाहता है। उसने धोनी को पकड़ रखा था। लेकिन सुरक्षाकर्मी द्वारा छुड़ाने के बाद धोनी ने उस फैन को आराम से ले जाने के लिए कहा। जिसके बाद उसको सुरक्षाकर्मी मैदान से बाहर ले आई।

धोनी ने खेली शानदार पारी और लगाए 3 छक्के

भले धोनी चेन्नई की तरफ से आखरी में बैटिंग करने उतरे लेकिन उन आखिरी गेंद में भी धोनी ने अपने फैन को निराश नहीं किया। धोनी ने 11 गेंद खेल के 26 रन बनाए। जिसमें से उन्होंने तीन छक्के और एक चौक का भी मारा। लेकिन इसके बावजूद भी धोनी की टीम मैच नहीं जीत पाई और धोनी नोट-आउट रहे।

गुजरात टाइटन की इस खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटन के लिए 10 मई का मुकाबला सबसे ज्यादा यादगार रहा। क्योंकि इस जीत के साथ गुजरात टाइटन प्वाइंट टेबल के आठवें स्थान पर आकरअपनी जगह बना ली। लेकिन सबसे बड़ा कमाल तब हुआ जब एक खिलाडी ने सचिन तेंदुलकर का बनाया हुआ रिकॉर्ड तोड़ डाला। 2010 में सचिन ने 31 मैच में 1000 रन बनाये थे। लेकिन साईं सुदर्शन ने या कमल 26 मुकाबले में ही कर दिया। पूरी जानकारी के लिए यहां पड़े।

Arpit Sharma

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Arpit Sharma है मुझे क्रिकेट खेलना और देखना बहोत पसंद है जिस वजह से मुझे क्रिकेट की जानकारी है और यह जानकारी मुझे आपके साथ शेयर करके अच्छा लगता है।

Leave a Reply